सी बस की टक्कर से छात्र की मौत हुई व परिजनों द्वारा क्षतिग्रस्त की गई बस
- फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा (अमरोहा)। बरातियों से भरी बस ने शेरपुर मार्ग पर ग्राम नवाबपुरा के निकट पेट्रोल पंप के निकट बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पीछा कर ग्राम कैसरा में बस को रोक लिया। चालक मौका पाकर फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बस में जमकर तोड़फोड़ की। घबराए बाराती किसी तरह वहां से बचकर निकले। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और बस को अपने कब्जे में ले लिया है।
शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गांव देवीपुरा निवासी बेगराम की पुत्री की बरात संभल क्षेत्र के एक गांव से आई थी। शाम को बराती बस में सवार होकर वापस जा रहे थे। ग्राम नवाबपुरा के निकट बस ने विपरीत दिशा से बाइक पर आ रहे योगेश पुत्र रामचंद्र (20) को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह मुरादाबाद के किसी कॉलेज में बीएससी का छात्र था। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पीछा कर बस को ग्राम कैसरा में पकड़ लिया। बस में सवार बरातियों में भगदड़ मच गई। मौका पाकर चालक फरार होने में कामयाब हो गया। गुस्साए परिजनों ने बस में जमकर तोड़फोड़ की। इसी बीच सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण और परिजन पुलिस से चालक को पकड़ने की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए। मौके पर भारी भीड़ मौजूद थी। पुलिस उनको समझाने का प्रयास करती रही।