फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ वाटर प्लांट हुए बंद, लोग पानी को तरसे

विज्ञापन
जरौला के मोहल्ला जलालनगर में बंद पड़ा आरओ प्लांट। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा) । जल शक्ति अभियान के तहत पानी बचाने की मुहिम में जुटी पालिका द्वारा आरओ प्लांट संचालकों को एक-एक लाख के जुर्माने के नोटिस दिए जाने के बाद घबराए संचालकों ने अपने प्लांट ही बंद कर दिए। इससे लोग शुद्ध पेयजल के लिए तरस गए। वहीं संचालकों ने बैठक कर पालिका से जुर्माना खत्म करने की गुहार लगाई है। बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र में आरओ के वाटर की सप्लाई नहीं हो सकी। जहां-जहां पानी की सप्लाई जाती है। वहां के लोग और दुकानदार पानी नहीं मिलने के कारण काफी परेशान हुए। फोन घनघनाए तो पता चला कि आरओ प्लांट तो बंद कर दिए गए हैं। कारण, पालिका ने इन्हें अवैध मानते हुए एक-एक लाख का नोटिस थमा दिया था। उधर, मोहल्ला जवाहर नगर में एक आरओ प्लांट पर हुई संचालकों की बैठक में बताया गया कि नगर के सभी छह आरओ प्लांट बंद कर लिए गए हैं। इनका कहना था कि पालिका ने बगैर समय दिए अचानक से नोटिस थमा दिए और एक-एक लाख का जुर्माना भी लगा दिया। जो कि सरासर गलत है। कहा कि वे नियमों का पालन करने के बाद ही प्लांट चालू करेंगे। उन्होंने पालिका से जुर्माना राशि खत्म करने की मांग उठाई। इस मौके पर रहमान अली, देवेंद्र सिंह, राजेश चौहान, सतवीर सिंह, हरिओम सिंह, सौरभ भड़ाना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें