फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चार अंर्तराज्यीय वाहन चोर पकड़े

विज्ञापन
7. बाइक चोरों का खुलासा करते हुए एसपी 8, 9. पकड़ी गई चोरी की बाइक के साथ आरोपी - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मुखबिर की सूचना पर चोरी की 15 बाइक के साथ चार वाहन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं चार वाहन चोर भागने में कामयाब रहे हैं। पकड़े गए सभी वाहन चोर अंर्तराज्यीय गैंग के सदस्य हैं। पुलिस अधीक्षक ने जिला मुख्यालय पर इसका खुलासा करते हुए पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह को बुधवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि अमरोहा रोड पर शमशान के निकट खाली पड़े मकानों में कुछ लोगों ने चोरी के वाहन छिपा रखे हैं और इस समय उनको बेचने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ने मय फोर्स के मौके पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से अजहरउद्दीन निवासी ग्राम लिसड़ी थाना बछरायूं, थान सिंह और गुलाब सिंह निवासी ग्राम शीशोवाली थाना गजरौला व ओमकार निवासी ग्राम ढाकोवाली थाना गजरौला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देख कर रामपाल सिंह निवासी ग्राम रूखालू, जाकिर, साहिल और सुहैल सभी निवासी ग्राम लिसड़ी थाना बछरायूं मौके से फरार हो गए। इनके कब्जे से मौके पर पुलिस ने चोरी की 15 बाइक बरामद की। सभी बाइक गजरौला, धनौरा, अमरोहा, नौगांवा आदि क्षेत्रों से चोरी की गई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फरार चोर रामपाल व साहिल शातिर वाहन चोर हैं। पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
साप्ताहिक बाजार में तलाशते हैं अपना शिकार
मंडी धनौरा। पुलिस फरार वाहन चोर रामपाल और साहिल की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि रामपाल और साहिल ही इस गैंग को ऑपरेट करते हैं। ये दोनों बेरोजगार युवकों को वाहन चोरी के धंधे में लाते हैं। उनको पुलिस से सुरक्षा दिलाने का आश्वासन देते हैं। एक बाइक चोरी करने पर दो से तीन हजार रुपये दिए जाते हैं। इनके गिरोह में एक किशोर अपराधी भी शामिल है जिसको पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए चोर साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आने वाले ग्रामीणों को अपना निशाना बनाते थे। तहसील का सुदूर गांव शीशोवाली वाहन चोरों की शरणस्थली बना हुआ था। थाना बछरायूं का लिसड़ी गांव भी चर्चा में है। पुलिस ने बुधवार की रात फरार अपराधियों की तलाश में दबिश दी। बताया जाता है कि वाहन चोरों को कुछ सफेदपोशों का भी संरक्षण प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें