फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित : कथा सुनने जा रही किशोरी का अपहरण के बाद दुष्कर्म

Sat, 22 Nov 2025 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र में हो रही श्रीमद्भागवत कथा सुनने जा रही किशोरी का गांव के ही युवक ने अपहरण कर लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। 10 नवंबर को 14 वर्षीय बेटी घर से शाम को कथा सुनने जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही एक शादीशुदा युवक किशोरी का अपहरण कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी तरह से आरोपी के चंगुल से छूटकर किशोरी रिश्तेदारी में डरी सहमी पहुंची। किशोरी ने कई दिन बाद अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना की बात परिजनों को बताई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी सुनील के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें