फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: निजी भूमि पर कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व की टीम का विरोध, हंगामा

Sat, 23 Sep 2023 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)। निजी भूमि पर कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के चन्दनकोटा निवासी नानक वन ने भागवती देवी व सावित्री देवी से वर्ष 1998 में करीब एक बीघा जमीन खरीदी थी। नानक वन ने भूमि को गांव वासियों की मौजूदगी में स्टांप पर लिखवा कर लिया था। जिसके बाद से वह भूमि की बाउंड्री कराकर कमरा बनाकर रहने लगे। लेकिन भूमि स्टांप पर लिखा होने की वजह से नानक वन के नाम भूमि राजस्व विभाग के अभिलेखों में दर्ज नहीं हुई। इसका फायदा उठाते हुए सावित्री देवी ने भूमि का सैदनगली निवासी सत्यम के नाम बैनामा करा दिया। सत्यम ने भूमि पर कब्जा कराने की मांग को तहसीलदार हसनपुर को प्रार्थना पत्र दिया। तहसीलदार ने मौके का निरीक्षण भी किया तथा कानूनगो के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पुलिस बल के साथ जमीन पर कब्जा कराने के आदेश जारी कर दिए। शुक्रवार की दोपहर को जब टीम मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई तथा हंगामा करने लगी तथा दोनों पक्षों में जमकर नोकझाेंक हुई। हालांकि नानक वन ने उक्त भूमि पर न्यायालय द्वारा दिए गए स्टे को दिखाया। जिसके बाद टीम मौके से लौट गई। कानूनगो हरपाल सिंह ने बताया कि भूमि पर स्टे होने की बात सामने आई है। जिसके तहत कार्रवाई को रोक दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें