फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चुनावी मिठाई वापस करना किसान को पड़ा भारी, तमंचे की बट से हमला, घायल

Thu, 12 Nov 2026 12:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। थाना क्षेत्र के गांव बहापुर में प्रधानी चुनाव को लेकर दिवाली के अवसर पर बांटी गई चुनावी मिठाई वापस करने की वजह से विवाद हो गया। आरोप है कि एक युवक ने मिठाई लेने से इन्कार करने पर किसान पर तमंचा की बट से हमला कर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे किसान सुरजीत अपने खेत से बाइक द्वारा घर वापस लौट रहा था। रास्ते में घात लगाए बैठे आरोपी ने उसे रोक लिया। प्रधानी चुनाव की रंजिश और मिठाई लौटाने से खफा आरोपी ने रंजिश निकालते हुए सुरजीत के सिर पर तमंचा सटा दिया, आरोप है कि गोली चला दी। गनीमत यह रही कि कारतूस मिस हो जाने के कारण गोली नहीं चली, जिससे किसान की जान बाल-बाल बच गई। इसके बाद तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों को अपनी तरफ आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें