फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बंदरों के झुंड ने रिटायर्ड दरोगा पर किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर और क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कमेलपुर गांव में बंदरों ने रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर रामफल सिंह यादव पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उनका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि शुक्रवार रात अज्ञात लोग करीब 150 बंदरों को गांव के बाहर छोड़ गए। शनिवार सुबह गांव में कई स्थानों पर बंदरों के झुंड दिखाई दिए। ग्रामीण राजवीर सिंह ने आरोप लगाया कि कोई बंदरों को गांव में छोड़ गया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस से बंदरों को छोड़ने वालों की पहचान कर कार्रवाई करने और बंदरों को पकड़ने की मांग की है। डिप्टी रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि बंदरों को छोड़ने की जानकारी नहीं है। ऐसा होने पर उन्हें पकड़ने की जिम्मेदारी नगर पंचायत या ग्राम पंचायत की होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें