फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकड़ा कमाल गांव में बुखार और डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। अब रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी की डेंगू से मौत हो गई। लगातार मौत होने से बीमार लोगों में दहशत का माहौल है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

जोया ब्लॉक क्षेत्र के गांव सरकड़ा कमाल में दो दिन में बुखार और डेंगू से तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर लोगों को की जांच कराई। जिसमें कई लोग डेंगू संक्रमित पाए गए थे। गांव में ही रहने वाले रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी राजेश्वर प्रसाद शर्मा को 15 दिन पहले बुखार आया था। लगातार तबीयत बिगड़ने के चलते परिजनों ने उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी प्लेटलेट्स गिरते गए। परिजनों के मुताबिक जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई। उपचार के चलते बुधवार की रात उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी कृष्णा देवी भी बुखार से पीड़ित हैं। परिजनों ने बृहस्पतिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें