फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत जिला जज को शासकीय अधिवक्ताओं ने दी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद न्यायाधीश अमरोहा सैय्यद वाइज मियां के सेवानिवृत्त होने पर शासकीय अधिवक्ता महावीर सिंह, सर्वेश कुमार शर्मा, बसंत सिंह , रविंद्र गर्ग, नितिन बंसल, चौधरी संजीव और राम भरोसे फौजदारी संवर्ग के शासकीय अधिवक्ताओं ने विदाई दी। रविवार को अवकाश होने के कारण शनिवार को उनका विदाई समारोह रखा गया था। इस दौरान जिला जज ने कहा कि व्यक्ति को अपने सुख के जगह दूसरे के सुख को ध्यान में रखना चाहिए। व्यक्ति को धर्म परायण होना चाहिए। जीवन तो प्रत्येक जीव जी लेता है, लेकिन मनुष्य की योनि में जन्म लेने के बाद हमें अच्छे कर्म करने होते हैं। उसके परिणाम सदैव सुखद रहते हैं। जिला जज का कार्यकाल कम समय रहा, लेकिन सभी शासकीय अधिवक्ताओं ने उनकी काफी प्रशंसा की। वहीं उनके स्थान पर गोरखपुर से आए सुरेंद्र सिंह को जनपद न्यायाधीश बनाया गया हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें