फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अफसरों को सौंपी स्कूलों के निरीक्षण की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बेसिक स्कूलों का हाल जानने को डीएम ने अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी है। स्कूलों का निरीक्षण प्रेरणा पोर्टल के द्वारा होगा। अफसरों को अक्तूबर माह में ही इन स्कूलों का निरीक्षण कर अपनी आख्या देनी होगी।
विज्ञापन

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने परिषदीय स्कूलों के लिए निरीक्षण को अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। एक अफसर को कम से कम पांच स्कूलों के निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम द्वारा जारी हुए आदेश के तहत परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उपमुख्य चिकित्साधिकारी व डीआईओएस को पांच-पांच स्कूलों के निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि डायट प्राचार्य को दस व बीएसए को 20 स्कूलों के निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें