फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: उपभोक्ताओं के बीच पहुंचे मुख्य अभियंता, पूछा बिलों में तो नहीं हो रही गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

समय-समय पर बिजली बिलों में होने वाली गड़बड़ी और अन्य कमियों को जानने के लिए मुख्य अभियंता उपभोक्ताओं के बीच पहुंचे। उन्होंने जानकारी ली कि उन्हें बिजली के बिल समय पर मिल रहे हैं या नहीं। बिल में कोई गड़बडी तो नहीं है। रीडिंग सही आ रही है या नहीं।
उपभोक्ता बिलों में गड़बड़ी की आए दिन शिकायत करते हैं। उनके इस खेल को पकड़ने के लिए मुख्य अभियंता राजेश कुमार खुद सड़क पर उतर गए। वह बुधवार को नगर के कई मोहल्लों में घूमे। उपभोक्ताओं के पास जाकर उनसे जानकारी ली कि बिल गलत तो नहीं आ रहा है। विभाग के कर्मचारी समय पर बिल उपलब्ध करा रहे हैं या नहीं। उनकी रीडिंग में कोई गड़बड़ी तो नहीं है। बिजली विभाग से कोई शिकायत तो नहीं है। मुख्य अभियंता ने बताया कि वह उपभोक्ताओं से फोन करके भी फीडबैक ले रहे हैं। किसी कर्मचारी या अधिकारी की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील है कि वह कोई परेशानी हो तो 1912 टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम न्यायिक ने दिए मेला स्थल पर कैंप करने के निर्देश

एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव ने बुधवार को तिगरी गंगा मेला की तैयारियों का जायजा लिया। कार्य तेजी से न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट की। एसडीएम मंडी धनौरा को कार्य में तेजी लाए के निर्देश दिए। कहा एसडीएम मेले में कैंप की तैयारी कर लें। मेला स्थल पर खड़ी फसल जल्द से जल्द कटवाने और खेत खाली कराने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा सड़क का काम शुरु न करने पर नाराजगी जताते हुए हिदायत दी कि सड़क बनाने के लिए निशान लगाने में देरी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें