फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमनबाग में सड़क निर्माण नहीं होने पर भड़के बाशिंदों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गजरौला के मोहल्ला चमनबाग में सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते बाशिंदे। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला। मोहल्ला चमनबाग (मायापुरी) में सड़क निर्माण नहीं होने के कारण गंदा पानी और कीचड़ कच्चे रास्तों पर जमा है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभासद पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे मोहल्ला चमन बाग में एकत्र वार्ड के वाशिंदों ने मोहल्ले में अभी तक पक्की सड़क नहीं बनने पर रोष व्यक्त किया। महिलाओं का कहना था कि पूरे शहर में विकास हो रहा है लेकिन उनके मोहल्ले को उपेक्षित रखा गया है। कई बार सभासद से अनुरोध कर चुके हैं कि यहां भी सड़क का निर्माण करा दो लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कच्चे मार्गों पर गंदगी और कीचड़ के साथ ही अब बारिश का पानी भी जमा हो गया है। यहां से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं एकत्र पानी में मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है। छोटे बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने यहां सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की। साथ ही सड़क निर्माण नहीं होने पर सभासद का घेराव करने की चेतावनी दी। इस मौके पर नवाब अली, परवेज, नूर मोहम्मद, याकूब, अनवार अली, इशरतजहां, शकीना, कल्लन, रफी, नजाकत, इरफान, जायतून, संजीदा, हुस्नजहां, अंजुम, छिदिया, शाहिद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें