अमरोहा। एसपी सुनीति ने जनपद के चार एसएसआई समेत 14 सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इसमें दो चौकी इंचार्ज शामिल हैं। नौगांवा सादात एसएसआई को नगर कोतवाली भेजा है जबकि सप्ताह भर पहले लाइन हाजिर किए संदीप कुमार को नौगांवा सादात कस्बा चौकी प्रभारी बनाया है।
गुरुवार को एसपी सुनीति ने बताया कि एसएसआई आदमपुर शोकेंद्र सिंह को मंडी धनौरा में एसएसआई बनाया गया है। एसएसआई मंडी धनौरा नरेंद्र सिंह को बछरायूं थाने में तैनाती दी है। बछरायूं के एसएसआई संजीव बालियान को नौगावां सादात भेजा गया है। जबकि नौगांवा सादात एसएसआई रमेश सहरावत को नगर कोतवाली में एसएसआई बनाया है। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह और पुष्पेंद्र राठी को पुलिस लाइन से आदमपुर थाने में तैनाती दी है। वहीं सप्ताहभर पहले मुरादाबादी गेट चौकी से लाइन हाजिर किए गए संदीप कुमार को नौगावां सादात कस्बा चौकी इंचार्ज बनाया है। वहीं दारोगा श्रवण कुमार को पुलिस लाइन से गजरौला, शब्बीर खां को सैदनगली, सुशील कुमार उपाध्याय को डिडौली, राकेश कुमार शुक्ला को नगर कोतवाली, कृष्णपाल सिंह को रजबपुर भेजा है। जबकि सतवीर सिंह को मुरादाबादी गेट चौकी प्रभारी के रूप में तैनाती दी है। साथ ही एसआई शादाब अली को पुलिस लाइन से नौगावां सादात थाने में तैनाती दी है।