फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: धूमधाम से मनेगा गणतंत्र दिवस, प्रभातफेरी भी निकलेगी

Tue, 21 Jan 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को कार्यक्रमों की धूम रहेगी। सुबह 7:30 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। 8:30 बजे सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर झंडा फहराया जाएगा।
गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमाें को लेकर कलक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई, जिसमें 26 जनवरी को होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। गणतंत्र दिवस पर जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रभातफेरी भी निकाली जाएगी। इन सभी कार्यक्रमों के इतर अमरोहा ब्लॉक से सभी विभाग एक झांकी का आयोजन करेंगे। यह झांकी ब्लॉक परिसर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट पर पहुंचकर संपन्न होगी।
विज्ञापन

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि जिले स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों की प्रतिमाओं की विशेष साफ-सफाई कराई जाएगी। इसके अलावा जितने भी शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर पार्क अथवा कॉलोनियां हैं, वहां पर विशेष रूप से सफाई के साथ प्रकाश की भी उचित व्यवस्था की जाएगी। 9:30 बजे पुलिस लाइन में परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

सीएमओ की और से अस्पताल में रोगियों काे फलों का वितरण किया जाएगा। प्रभातफेरी का आयोजन जनपद, तहसील, ब्लाॅक, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भी किया जाएगा। डीएम ने डीआईओएस व बीएसए को खुले स्थान पर आम सभा कर लोगों को तिरंगे और गणतंत्र दिवस के गौरवशाली इतिहास को लोगों के बीच रखने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, एडीएम वित्त व राजस्व बृजेश कुमार त्रिपाठी, एएसपी राजीव कुमार सिंह सहित सभी एसडीएम व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें