फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति तरानों से गूंज उठी पुलिस लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में परेड के दौरान छटा ही निराली रही। यहां कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान मुख्यातिथि रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चे देशभक्ति गीतों पर थिरके। मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। एसपी और सीओ सदर समेत 27 पुलिस कर्मी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की शुरूआत ध्वजारोहण से हुई। यहां पर कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने देश के वीर शहीदों को नमन किया। कहा कि आजादी के वीरों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी कुर्बानी की वजह से आज हम आजादी का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने आसमान में गुब्बारे उड़ाकर शांति का संदेश दिया। इसके बाद जवानों ने ग्राउंड में परेड निकाली। इसकी सलामी कैबिनेट मंत्री ने ली। श्रीमद दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा, लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी समेत कई स्कूल की छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत देशभक्ति गीत और कार्यक्रम प्रस्तुत कर जश्न को दोगुना कर दिया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने समाज सेवियों, पुलिस मित्रों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों तथा देशभक्ति कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। एसपी डॉ विपिन ताडा, एएसपी अजय प्रताप सिंह, सीओ सिटी अजय कुमार, सीओ धनौरा मोनिका यादव, जिला पंचायत सदस्य सरिता चौधरी, हसनपुर विधायक महेंद्रद खडगवंशी के अलावा जज और प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।
यह पुलिस कर्मी हुए सम्मानित
अमरोहा। सराहनीय कार्य करने के लिए गणतंत्र दिवस पर पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। एसपी डॉ विपिन ताडा को डीजीपी का प्लेटिनम मेडल, सीओ सिटी अजय कुमार को भारत सरकार का पुलिस सम्मान, आदमपुर थाना प्रभारी अशोक शर्मा को डीजीपी का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर मेडल, शहर कोतवाली में तैनात दरोगा अनीस अहमद और सिपाही विजेंद्र सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, सिपाही संदीप कुमार, दीपक कुमार, होमगार्ड सतेंद्र और सत्यवान को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। शहर कोतवाल रविंद्र सिंह, एसएसआई सुरेश चंद्र गौतम, कोट चौकी इंचार्ज अमरीश बाबू, नौगांवा थाना प्रभारी अजय कुमार, एसओजी प्रभारी नीरज कुमार, एलआईयू इंस्पेक्टर संजय कुमार, सैदनगली थानाध्यक्ष मोहित चौधरी, होमगार्ड कमांडेंट मनीष दूबे, मुख्य आरक्षी कुसुमपाल, कोर्ट पैरोकार शेखर, ताजुद्दीन, रूप बसंत गंगवार, विजय सोलंकी आंकिक एसपी कार्यालय, हसनपुर में तैनात दरोगा संजय तेवतिया, रिट सैल प्रभारी परमानंद यादव, कांस्टेबल अजय राव, ओपी शहजाद फहीम गोपनीय कार्यालय, राकेश कुमार और जाफर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

परेड में शामिल पुलिस कर्मियों को दो दिन का अवकाश
अमरोहा। गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने परेड प्रतिभागियों (पुलिस कर्मियों) को दो दिन का अवकाश देने की घोषण की। उन्होंने कहा कि यह पुलिस कर्मी अपनी दो दिन की छुट्टी कभी भी ले सकते हैं। एसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि परेड में करीब 70 पुलिस कर्मी शामिल थे। मंत्री की घोषण के वह पुलिस कर्मी कभी भी अपना दो दिन का अवकाश ले सकते हैं।
गणतंत्र की महत्ता को समझना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य : डीएम
अमरोहा। गणतंत्र दिवस पर कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने तिरंगा फहराया। उन्होंने भारतीय संविधान की जानकारी देते हुए गणतंत्र दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला। जनपद वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश के संविधान के प्रति आस्था बनाए रखने और उसके मूल्यों तथा सिद्धांतों के प्रति जागरूक होने के लिए सचेत किया। हमारे अंदर ऐसा जज्बा होना चाहिए कि हम अपने देश को विश्व पटल पर अग्रणी बनाएं। एडीएम गुलाब चंद्र ने कहा कि गणतंत्र दिवस का अपना गौरवशाली इतिहास है। इस दौरान डीएम ने भूतपूर्व सैनिको को सम्मानित किया। सरदार हमीदी चिल्ड्रन एकेडमी, जीजीआईसी, श्रीमद दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा की छात्राओं द्वारा देश भक्ति के गीतों की प्रस्तुति पर समा बांध दिया। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। वहीं तहसील में एसडीएम ने, नगर पालिका में अध्यक्ष शशि जैन, ब्लाक अमरोहा में ब्लाक अध्यक्ष मीनू चिकारा, जिला पंचायत में सरिता चौधरी ने, जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ रामनिवास ने, रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह, सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ रमेश चंद्र, रोडवेज बस स्टैंड पर एआरएम आर के चौधरी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें