फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में ससुराल पक्ष के 10 लोगों पर रिपोर्ट

सार

दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के दस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है पुलिस मामले की जांच कर रही है।ससुराल वाले दहेज में चार पहिया गाड़ी की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के दस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पहला मामला नौगांवा सादात थाने से जुड़ा है। नौगांवा सादात में दिवंगत बाबूउद्दीनका परिवार रहता है। उनकी पत्नी शुसनुदा ने अपनी बेटी रिजवाना की शादी 23 मार्च 2013 को मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के गांव ताजपुर कमेलपुर निवासी असलम वारसी के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले रिजवाना को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। इस मामले में रिजवाना ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा जिला परिवार न्यायालय मैं दायर किया जो विचाराधीन है। तभी से रिजवाना अपने मायके में पिता के घर रहती है। ससुराल वाले दहेज में चार पहिया गाड़ी की मांग करते हैं।
आरोप है कि अट्ठारह जून 2022 को रिजवाना के ससुराल वाले घर आये और मारपीट शुरू कर दी। घर में रखे 10 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके आधार पर पुलिस ने समीम, नसीम, मोईन, वाजिद, नजरे आलम के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। दूसरा मामला रजबपुर थाना से जुड़ा है। क्षेत्र के गांव बागड़पुर माफी में अली हसन का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी हाजरा की शादी है मार्च 2022 को नौगांवा सादात के फौंदपुर गांव निवासी हसमत के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही हाजरा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज में मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग की गई। विरोध करने पर मारपीट करते थे। आरोप है कि दो अक्तूबर को हाजरा के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। पति हसमत ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि मामले में पति हसमत, जेठ अहमद, जेठानी मतीना, सास मोमिना और ननद जैतुना के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर रही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें