फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हंगामा

सार

क्षेत्र में खेत पर काम करने गई विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी का कहना है कि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र में खेत पर काम करने गई विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी की जा रही है।बताते हैं कि गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सुल्तानठेर निवासी 25 वर्षीय द्रोपदी की शादी करीब दो साल पहले हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगचोली निवासी दिनेश के साथ हुई थी। करीब दो माह पहले बीमारी के चलते दिनेश की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद द्रोपदी अकेले ही जीवन यापन कर रही थी। कोई बच्चा भी नहीं था। बताते हैं कि बुधवार दोपहर बाद द्रौपदी खेत पर काम करने गई थी लेकिन शाम तक भी वह घर वापस नहीं लौटी उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में खेत पर ही मौत हो गई। शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी का कहना है कि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें