फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया(अमरोहा)। दहेज उत्पीड़न के मामले में डिडौली पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवाहिता ने मारने पीटने के बाद घर से निकालने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरियान निवासी यूनुस की बेटी रानी की शादी 20 जून 2019 को मोहल्ले निवासी फुरकान के साथ हुई थी। आरोप के मुताबिक शादी के बाद से ससुरालिया रानी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दो लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांगी करने लगे। विवाहिता के विरोध करने पर उसके पीटकर घर से निकाल दिया। ससुराल की महिलाओं पर उसके बाल भी काटने का आरोप है। विवाहिता अपने मायके पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई कराने की मांग की थी। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति फुरकान समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें