आम का बाग काटने के मामले में पुलिस ने सात लोगों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शनिवार को मुबारकपुर कला गांव के पास आम के पेड़ों की कटाई छटाईं की जा रही थी। वन दरोगा सुमित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि झकड़ी रोड पर गांव मुबारकपुर कला के पास आम के वृक्षों की कटाई छंटाई की गई थी। इनमें अधिकांश वृक्षों को जड़ से नहीं काटा गया। उनकी छंटाई गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी का कहना है कि मामले में वन दरोगा की तहरीर पर जमील निवासी मोहल्ला रेतिया हसनपुर, बब्बू निवासी मोहल्ला लालबाग हसनपुर, यूसुफ निवासी मोहल्ला रेतिया, सुनील निवासी झकड़ी अड्डा, जाहिद नकता निवासी मोहल्ला रेतिया, महेश निवासी होलीवाला व जाबर निवासी रेतिया लालबाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद