फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर में घुसकर मारपीट करने में नौ नामजद सहित 14 पर रिपोर्ट

Sun, 15 Dec 2024 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

दबंगों ने क्षेत्र निवासी युवक से मारपीट की। उसका पीछा करते हुए घर में घुस गए। आरोपियों ने गर्भवती के पेट में लात मार दी। पुलिस ने मामले में नौ नामजद सहित 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के जलालनगर मोहल्ला निवासी अरशद ने बताया कि नौ नवंबर को एक सभासद के बेटे की बरात रामनगर गई थी। मोहल्ले का फुरकान भी बरात में गया था। 10 नवंबर की रात बरात लौट रही थी। आराेप है कि फुरकान ने बस में सवार महिलाओं से छेड़खानी की। वहीं, बरात वापस आने पर उन्होंने सभासद को महिलाओं के साथ हुए सलूक की जानकारी दी। उधर, बस में सवार मुरादाबाद की महिलाओं ने भी फुरकान पर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस फुरकान को पकड़ कर ले गई। इसके बाद उसके परिवार के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया। लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। वह जान बचाकर भागा तो आरोपी पीछा करते हुए उसके घर में घुस गए। आरोपियों ने महिलाओं से भी मारपीट की। उसकी गर्भवती भाभी के पेट में लात मार दी। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थाना पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिस पर उसने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने फुरकान उसकी पत्नी रीना, शाकिब उसके भाई तालिब, पत्नी फरजाना, चांद उसकी मां फिरदौस, साइन और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें