हसनपुर। मां पुष्पावती घाट पूठधाम को जाने वाले मार्ग पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। मार्ग पर मिट्टी डाली जा रही है।
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान की तैयारियां तेजी से चल रही है। पूठ धाम पर लगने वाले मेले में दस हजार से अधिक लोग स्नान करेंगे। सतेड़ा से गंगा घाट तक को जाने वाले रास्ते पर एसडीएम के निर्देश पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। ग्राम प्रधान करनपाल सिंह व ग्राम पंचायत सचिव धर्मपाल सिंह द्वारा रास्ते पर मिट्टी डालने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी का कहना है कि पूठ धाम व पौरारा घाट पर मेले के लिए रास्तों को तैयार किया जा रहा है। दोनों स्थानों पर निरीक्षण किया गया है। जो भी कमियां हैं। उन्हें दूर कराया जा रहा है।