जोया। नगर पंचायत जोया की शनिवार को बोर्ड बैठक हुई। जिसमें दो करोड़ रुपये के विकास कार्याें पर मोहर लग गई। पंचायत अध्यक्ष जुबैर अहमद के कार्यालय में आयोजित बैठक में नूरे बिल्डिंग स्थल में मल्टीस्टोरी काम्प्लेक्स, अमरोहा-जोया रोड की दोनों साइडों में इंटरलॉकिंग व सौंदर्यकरण कराया जाना, खोदाई व अन्य कार्याें के लिए जेसीबी, सीढ़ी, विद्युत लाइटें समेत अन्य कार्याें पर चर्चा की गई। जिस पर सभासदों ने मोहर लगाई। ईओ डाॅ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि नगर पंचायत में हुई बोर्ड बैठक को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया है। करीब दो करोड़ के बजट विकास कार्यों के लिए पास किया गया है। इस अवसर पर सभासद भी मौजूद रहे। -