फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बारिश से राहत तो शहर में जलभराव से आफत

Sat, 05 Aug 2023 12:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भीषण उमस और गर्मी के बीच बृहस्पतिवार रात को जमकर बरसात हुई। तेज हवा के साथ पूरी रात बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। उधर, शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई। लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा। वहीं, किसानों का मानना है यह बारिश धान व गन्ने की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर रात तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। करीब ढाई से तीन घंटे तक तक बारिश का दौर जारी रहा। इससे शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। बारिश के चलते शहर का मुख्य बाजार, कोतवाली, आजाद रोड, कैलसा बाईपास, जामा मस्जिद, नगर पालिका, कोतवाली गेट सहित आदि इलाकों में पानी सड़कों पर भर गया। सड़कें तालाब और नदी जैसी बनी नजर आईं। उधर, शुक्रवार की सुबह तक सड़कों का पानी साफ हो गया। वहीं दिन में धूप निकलने के कारण भारी उमस हो गई। इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर गर्मी व उमस ने आमजन को परेशान कर दिया। कृषि उप निदेशक रामप्रवेश ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात में करीब 12 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा है। उन्होंने बताया कि बारिश गन्ना, धान समेत सभी फसलों को फायदेमंद होगी। खेत में लगातार पानी भरने की सब्जी की फसलों का नुकसान हो सकता है। इसलिए किसान सब्जी के खेतों में पानी न भरने दें। वहीं, बारिश और हवा के चलते शहर और गांव की बिजली बाधित हो गई।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें