फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी से 11 दिन पहले तोड़ा रिश्ता, मंगेतर समेत छह पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव में किसान का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी मुरादाबाद जनपद के छजलैट थाना क्षेत्र के छज्जूपुरा निवासी सनी के साथ तय की थी। गोद भराई और रिश्ते की रस्म अदायगी भी हो गई। 23 अप्रैल को बरात आनी है। लेकिन शादी से 11 दिन पहले ही लड़के पक्ष में दहेज की मांग शुरू कर दी। दहेज में स्कॉर्पियो कार की मांग करने लगे। युवती पक्ष ने अपनी हैसियत का हवाला दिया तो उन्होंने रिश्ता खत्म कर लिया। बरात लाने से इनकार कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मंगेतर सनी और उसके परिवार में वरुण, लला, वरुण, पप्पू, विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें