फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध व दिव्यांग मतदाताओं को घर पर ही मतदान कराएंगी पोलिग पार्टियां : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं का मतदान उनके घर में पोलिंग टीमों द्वारा कराया जाएगा। जनपद में 300 व्यक्ति 85 वर्ष से अधिक हैं और 260 मतदाता दिव्यांग है। जिनका मतदान उनके घर पर पोलिंग पार्टियों द्वारा कराया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सामान्य प्रेक्षक राहुल शर्मा, पुलिस प्रेक्षक दीपक पांडेय, व्यय प्रेक्षक यूके अश्विन कुमार धनरूप, डीएम राजेश कुमार त्यागी ने निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों, उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम मशीनों और वीवीपैट का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। डीएम ने बताया कि कौन सी मशीन किस बूथ में प्रयोग की जाएगी, इसका निर्धारण कर दिया गया है। जनपद की लोकसभा 9 के अंतर्गत 5 विधानसभा हैं। जिसमें विधानसभा वार जितने बूथ हैं उसके अनुसार रेंडमाइजेशन कर ईवीएम, वीवीपैट का निर्धारण हो गया है। मतदान करने के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह, एएसपी राजीव कुमार, उप जिलाधिकारी सदर, हसनपुर, नौगांवा, धनौरा, उपजिला अधिकारी सुनीता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें