फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जुलूस निकाल कर सेवा के संकल्प को दोहराया

Sat, 08 Apr 2023 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आईएमए के पदाधिकारियों ने जगह-जगह स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई वितरित की। जुलूस निकालकर सेवा के संकल्प को दोहराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आईएमए के सदस्यों, पदाधिकारियों द्वारा वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन डे के उपलक्ष में ‘‘ हेल्थ फॉर आल ‘‘ का सांस्कृतिक जुलूस कनक आईएमए भवन से गांधी मूर्ति तक निकाला गया। जिसमें सभी ने सेवा करने के अपने संकल्प को दोहराया। कहा कि आज वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन का फाउंडेशन डे है और 75वां स्थापना दिवस है। इस दिवस पर हेल्थ फॉर आल की थीम रखी गई है। इसी के तहत जगह-जगह स्वास्थ्य कैंप लगाए गए और जिले के चिकित्सकों द्वारा गरीब मरीजों का निशुल्क उपचार एवं जांच की गई। समाज के हर वर्ग को चिकित्सा प्रदान करने और आने वाले समय में कोरोना जैसी गंभी बीमारियों के बारे में अवगत कराया और सेवा के संकल्प को दोहराया। इस दौरान अध्यक्ष डॉ शकील फारूक, सचिव डॉ देवेंद्र सिरोही, डॉ एसपी पैसल, डॉ गिरीश त्यागी, डॉ सुनील चौधरी, डॉ विवेक अग्रवाल, डॉ बीएस देवल, डॉ सुहेल आरिफ, डॉ आशुतोष गोयल, डॉ हिमांशु अरोरा, डॉक्टर योगेश आनंद, डॉ अर्पित महेश्वरी, डॉ अनुराग गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें