फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एलएलबी में सीधे प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से संबद्ध स्ववित्तपोषित विधि महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर में सीधे प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण और प्रवेश लॉक करने की तिथियां जारी कर दी हैं।
विज्ञापन

जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण के साथ महाविद्यालय में पंजीकरण व आवेदन फॉर्म 22 सितंबर शाम पांच बजे तक जमा कर सकेंगे। महाविद्यालय 19 सितंबर से समर्थ पोर्टल पर प्रवेश लॉक कर सकेंगे, जिसकी अंतिम तिथि 23 सितंबर शाम पांच बजे है। एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम का पंजीकरण शुल्क 150 रुपये है।
अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट और समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कर शुल्क जमा करने के बाद संबंधित महाविद्यालय से संपर्क कर सीट लॉक व प्रवेश अनुमोदित करा सकेंगे। पहले ही एलएलबी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करा चुके अभ्यर्थियों को दोबारा शुल्क नहीं देना होगा। पंजीकरण में हुई त्रुटियों में 22 सितंबर तक समर्थ लॉगिन से संशोधन किया जा सकेगा। इसके बाद संशोधन की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

महाविद्यालयों को प्रवेश से पहले शैक्षिक अर्हता और अभिलेखों का सत्यापन करना होगा। सीट लॉक से पहले आवेदन का विवरण भी जांचना होगा और छात्र की लिखित सहमति के बाद ही सीट लॉक होगी। इसके बाद किसी संशोधन की जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय की होगी। प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक सेमेस्टर में न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें