फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज की मांग पूरी न होने पर बरात लाने से किया इन्कार

Wed, 08 Jan 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष के लोगों ने बरात लाने से इन्कार कर दिया। जिससे लड़की पक्ष के होश उड़ गए और शादी की सारी तैयारियां धरी रह गई। 10 जनवरी को बरात आनी थी। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने वर सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के गांव पपसरा बंगर निवासी ग्रामीण ने बेटी का रिश्ता मुरादाबाद के नया गांव निवासी ओमप्रकाश के बेटे ललित के साथ तय किया था। पिछले साल 26 मई को ललित व उसके परिवार के लोगों ने ग्राम आजमपुर के एक बरातघर में आकर गोदभराई की रस्म पूरी की थी। पीड़ित ग्रामीण का कहना है कि गोदभराई में ओमप्रकाश, उनकी पत्नी कलावती, ललित, ललित का भाई दुष्यंत, उसकी पत्नी रूबी, ललित की बहन अंजू समेत कुल 20 लोग शामिल हुए थे। गोदभराई की रस्म में सोने-चांदी के जेवरात, कपड़े, उपहार पर करीब साढ़े सात लाख रुपये खर्च हुए थे। जबकि, शादी की तारीख 10 जनवरी 2025 तय हो गई थी। आरोप है कि दिसंबर 2024 में लड़का पक्ष दहेज में कार व पांच लाख रुपये की मांग करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़का पक्ष ने दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो वर पक्ष ने रिश्ता तोड़ने व बरात नहीं लाने की धमकी दी। अब वर पक्ष के लोगों ने बरात लाने से इन्कार कर दिया। लड़की के पिता का कहना है कि उसने शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली थीं। रिश्तेदारों में भी बेटी की शादी की खबर कर दी थी। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि पीड़ित ग्रामीण की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें