फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी से एक महीने पहले बरात लाने से इन्कार, मंगेतर समेत नौ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दहेज के लिए लड़के पक्ष में शादी के एक महीने पहले बरात लाने से इन्कार कार दिया। दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग की। मामले में पुलिस ने मंगेतर समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में किसान का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी चंदौसी के चमरपुरा गांव के रहने वाले कृष्ण गोपाल के साथ तय हुई थी। हसनपुर में दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद गोदभराई का कार्यक्रम आयोजित हुआ। 11 फरवरी 2023 को हसनपुर के अमरोहा अड्डे पर गोदभराई की रस्म अदायगी की गई। इसके बाद शादी के लिए तीन और 11 मई की तारीख तय की गई। आरोप है कि कृष्ण गोपाल और उसके परिजन दहेज की मांग करने लगे। दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग की। इस संबंध में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई तो 12 मार्च को मंगेतर और उसके परिजनों ने शादी करने से इन्कार कर दिया।
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में युवती की मां की शिकायत पर कृष्ण गोपाल, गुड्डू देवी, पूजा, मुकेश, देववती, योगेंद्र सिंह, रामबाबू, भूप सिंह और पप्पू के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें