फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रेड इलेवन ने जीता अधिवक्ता क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की ओर से आयोजित अधिवक्ताओं के मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट में रेड इलेवन ने विजेता का खिताब हासिल किया। सोनकपुर स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में रेड ने ब्लू इलेवन को हराया। रेड इलेवन के बल्लेबाज आफताब आलम प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन

रेड इलेवन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। ब्लू इलेवन के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवर में 160 रन बनाए। ब्लू इलेवन की ओर से नवनीत सक्सेना ने सबसे अधिक 40 और अंकुर मिश्रा ने 39 रन का योगदान किया। रेड इलेवन की ओर से पारी की शुरुआत संयम शर्मा व आफताब पाशा ने की।
आफताब ने 60 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। जबकि संयम शर्मा ने 30 रन बनाए। कप्तान नवाज इंतेजार महत्वपूर्ण 21 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। प्लेयर ऑफ द मैच आफताब व प्लेयर ऑफ द सीरीज संयम शर्मा को मुख्य अतिथि एडीजे किरनबाला व वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता ने सम्मानित किया। इस दौरान न्यायिक अधिकारी मुकीम नहमद, सर्वेश कुमार मिश्रा, वत्स कुमार जायसवाल, सुमित पाराशर आदि मौजूद रहे। आयोजन में बार अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा उर्फ बबली, महासचिव अभिषेक भटनागर का सहयोग रहा। टूर्नामेंट की स्कोरिंग दानवीर सिंह यादव व कमेंट्री संचय कुमार सक्सेना ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें