फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

160 प्राइवेट बस चालकों से वसूली, दो आरोपियों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला के चौपला से दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों को जाने वाली 160 प्राइवेट बसों के चालकों से सात सौ रुपये प्रति बस के हिसाब से वसूली की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ ही जीना दुश्वार करने की धमकी दी। पुलिस ने गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के बदरखा निवासी बस चालक की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सबूत एकत्र कर रही है।
विज्ञापन

सीओ मंडी धनौरा अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव बदरखा निवासी आलमगीर ने थाना गजरौला में तहरीर दी। तहरीर में कहा कि वह गजरौला से दिल्ली आनंद विहार तक प्राइवेट बस चलाता है। वह चौपला से बस में सवारी भरता है। यहां पर हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी भूरा और उसका मुंशी कलुआ एक चक्कर के सात सौ रुपये वसूलते हैं। वह एक महीने में दोनों को 42 हजार रुपये दे चुका है। आलमगीर का आरोप है कि रुपये नहीं देने पर दोनों जान से मारने की धमकी देते हैं। साथ ही कहते हैं कि हम तेरा जीना दुश्वार कर देंगे। जिससे वह दहशत में है।
आलमगीर ने आरोप लगाया कि चौपला से विभिन्न स्थानों को 160 प्राइवेट बसें चलती हैं। इन सभी बस चालकों से भूरे और कलुआ अवैध वसूली करते हैं, जो भी विरोध करता है उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हैं। आलमगीर की तहरीर पर पुलिस ने भूरे व कलुआ के खिलाफ अवैध वसूली करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। भूरे और कलुआ की गिरफ्तारी के लिए सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें