फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: टूटा रिकार्ड, नौ साल में सबसे ठंडा रहा तीन जनवरी

Thu, 04 Jan 2024 12:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के तीसरे दिन मौसम के तेवर तल्ख रहे। बुधवार की सुबह में फिजा में घने कोहरे की सफेद चादर छाई रही। दो दिन में अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही पिछले नौ सालों का रिकॉर्ड टूट गया। बीते नौ सालों में तीन जनवरी यानी बुधवार सबसे ठंडा रहा है। पारा लुढ़कने से सर्दी ने सितम ढहाया और शीत लहर ने जमकर कहर बरपाया। सर्दी से जिंदगी कांप उठी। जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। कोहरे में लोग लाइट जलाकर गुजरे। बुधवार को सूर्यदेव बादलों के बीच अठखेलियां करते रहे। दोपहर में कुछ मिनटों के लिए धूप निकली, लेकिन ठिठुरन के सामने सूरज की तपिस नाकाम रही। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। ठंड से सबसे अधिक परेशानी गरीबों को उठानी पड़ रही है। मौसम की मार झेल रहे लोग सर्दी से निजात पाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। ठंड के कारण आसपास के गांवों से आने वाले लोगों के नहीं आने से बाजार में सन्नाटा रहा। लगातार बढ़ रही ठंड से जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम चार डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो पिछले नौ सालों में सबसे कम रहा है। आगामी दिनों में भी तापमान और गिरने का अनुमान है।
बाजारों में भी सन्नाटा छाया
सर्दी के चलते शहर के मुख्य बाजार से लेकर रास्तों पर सन्नाटा जैसी स्थिति रही आवाजाही को ब्रेक रहा। इससे बाजार में खरीदारी पर असर पड़ा। दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में हाथ पर हाथ रखे बैठे रहे। वहीं लोकल मार्गों से लेकर अन्य रास्तों पर आवाजाही कम रही।
विज्ञापन

सर्दी से बचाव को दिनभर जलाए अलाव
सर्दी से बचने के लिए लोगों को दिन में अलाव का सहारा लेना पड़ा। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हाइवे किनारे, समेत अन्य स्थानों पर दिन में अलाव जलते हुए देखे गए। दफ्तरों में रूम हीटर जलते हुए देखे गए।
विज्ञापन

वर्षअधिकतम पारान्यूनतम पारा
201518.8 डिग्री-13 डिग्री
2016-25.2 डिग्री7.6 डिग्री
2017-23 डिग्री-10 डिग्री
201818 डिग्री5.7 डिग्री
2019-22.2 डिग्री8.7 डिग्री
2020-21.7 डिग्री-5 डिग्री
2021-18 डिग्री6 डिग्री
202220 डिग्री-6.4 डिग्री
सर्दी में बीमारियों से बचाव कैसे करें

सुबह-शाम पर्याप्त गरम कपड़े पहनें
गुनगुने गरम पानी का सेवन करें

फ्रीज में रखे पानी या सामान का सेवन बिल्कुल न करें

बाहर का कुछ न खाएं-पीएं

धूल व गर्दे से बचकर रहें

सुबह ठंड कम होने पर ही टहलने जाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें