नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लेने के आरोप में घिरे सीएमओ कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील कुमार की सेवा समाप्ति के लिए सीएमओ ने निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और संबंधित एजेंसी को पत्र लिखा है। कहा कि सुनील का अमरोहा स्वास्थ्य विभाग से कोई लेना-देना नहीं है।
बीते मंगलवार को वकील साहिल के नेतृत्व में कई लोग सीएमओ कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने एचएमआईएस (हेल्थ मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम) कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। लोगों ने सीएमओ डॉ. एसपी सिंह को बताया था कि सुनील ने कई लोगों से उनकी विभिन्न पदों पर नौकरी लगवाने की बात कहकर लाखों रुपये हड़प लिए। कई लोगों को फर्जी नियुक्तिपत्र दिए गए थे। नियुक्तिपत्र फर्जी होने पर लोगों ने रुपये मांगे तो ऑपरेटर टालमटोल कर रहा है। सीएमओ ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। शिकायत के आधार पर सीएमओ एसपी सिंह ने कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील कुमार की सेवा समाप्ति के लिए सीएमओ ने निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और संबंधित एजेंसी को पत्र लिखा है।
- पिछले दिनों कार्यालय में तैनात एचएमआईएस कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील कुमार पर कुछ लोगों ने नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाया था। भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत को गंभीरता से लेकर सुनील कुमार की सेवा समाप्ति के लिए मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश और संबंधित एजेंसी को पत्र लिखा गया है। सुनील कुमार का अमरोहा स्वास्थ्य विभाग से कोई लेना-देना नहीं है।
-एसपी सिंह, सीएमओ अमरोहा