फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित को देख नहीं पसीजे, राशन कार्ड पर रिपोर्ट को दौड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सोमवार को नगर पालिका के कर्मचारियों की संवेदनहीनता एक मामले में सामने आई है। कैंसर पीड़ित एक युवक को कर्मचारी दौड़ाते रहे। वह मनुहार करता रहा लेकिन कर्मचारी फॉर्म तक जमा करने के लिए तैयार नहीं हुए। मामले की जानकारी सभासदों को हुई। उनके हस्तक्षेप के बाद कर्मचारियों ने फॉर्म जमा किया।
विज्ञापन

शहर के लकड़ा मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति को आंत का कैंसर है। उसका इलाज दिल्ली में चल रहा है। वह सोमवार को दोपहर लगभग दो बजे एक बच्चे के साथ नगर पालिका में आया। उसने राशन कार्ड पर रिपोर्ट लगाने के लिए कहा, लेकिन कर अनुभाग के कर्मचारियों ने उसे दूसरे दिन आने को कहा। उसने बताया कि कैंसर पीड़ित हूं। राशन कार्ड पर रिपोर्ट लग जाएगी तो राशन मिलने लगेगा। हालांकि कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने बताया कि कर अमीन के आने के बाद ही रिपोर्ट लगेगी। उसने फॉर्म जमा करने को कहा, लेकिन कर्मचारी उसका फॉर्म जमा करने को तैयार नहीं हुए। वह एक घंटा से अधिक तक अनुभागों का चक्कर काटता रहा। सभासदों के हस्तक्षेप के बाद उसका फार्म जमा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें