अमरोहा। जैन धर्म के 24 में तीर्थंकर श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी का 2623वां जन्म कल्याणक धूमधाम से मनाया गया। भगवान महावीर की रथ यात्रा निकाली गई। जिसमें सौधर्म इंद्र-इंद्राणी के रूप में अंजलि जैन, मनोज जैन बने।
सुबह श्री जैन मंदिर कोट में श्री जिनेंद्र भगवान का अभिषेक पूजन किया गया। जैन मंदिर बड़ा बाजार से भगवान महावीर की रथ यात्रा निकाली गई। जिसमें सौधर्म इंद्र-इंद्राणी के रूप में अंजलि जैन, मनोज जैन, धनपति कुबेर के रूप में राकेश जैन, अंजू जैन, भगवान को लेकर सम्यक जैन बैठे। सारथी के रूप में अर्नब जैन भगवान के रथ को चला रहे थे। यात्रा में जैन समाज के महिलाएं कलश लेकर नंगे पैर चल रही थी। रथ यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए श्री जैन मंदिर कोट पहुंची। जहां पर श्री जिनेंद्र भगवान का 1008 कलशों से अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। भगवान की प्रथम आरती रेनू जैन गुवाहाटी निवासी परिवार की ओर से की गई।
सायंकालीन श्री जैन मंदिर कोट में आरती बच्चों के द्वारा संस्कृत कार्यक्रम मनुष्य प्रस्तुत कर की गई। मंच संचालन शुभम जैन ने किया। इस दौरान योगेश जैन, सौरभ जैन, यश जैन, शरद कुमार जैन, राजेश जैन, अरुण जैन आदि मौजूद रहे।