फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: धार्मिक गीतों पर महिलाओं ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। महिला जैन मिलन की ओर से नगर के संत निवास में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में गेम्स, हाउजी, लकी ड्रा व गोद भराई का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मंगलाचरण कार्यक्रम में अनीता जैन को त्रिशला माता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जैन मिलन की मंत्री प्राची जैन ने बताया कि भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर हैं। उन्होंने कहा कि समाज का विकास करना है तो देश के जन जन को अहिंसा व सत्य के मार्ग पर चलना होगा। कार्यक्रम में महिलाओं ने धार्मिक गीतों पर डांस किया। लकी ड्रा में सीमा जैन विजयी रही। आकांक्षा जैन, श्रुति जैन, नीतिका जैन, स्वाति जैन, नेहा जैन ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में रेखा जैन, सरला जैन, भावना जैन, दिव्या जैन, सुमन जैन, अलका रस्तौगी, चित्रा रस्तौगी, कविता आदि मौजूद रही। संचालन प्रिया जैन द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें