अमरोहा। सह प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख अनुज कुमार ने कहा कि संपूर्ण विश्व आज भारत और हिंदू समाज की ओर आशावान दृष्टि से देख रहा है। जल्द ही भारत विश्व गुरु बनेगा।
नगर के कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में संघ के स्वयंसेवकों ने जिले का शारीरिक प्रधान कार्यक्रम आयोजित किया। संघ की सभी इकाइयों से चयनित स्वयंसेवकों ने अभ्यास कर शारीरिक विषयों दंड, दंड युद्ध, नियुद्ध, पद विन्यास, समता, यष्टि, योग आसन आदि का प्रदर्शन किया। अनुज कुमार ने कहा कि धरती पर जितने भी महापुरुषों ने अवतार लिया सभी ने समाज का संगठन एवं व्यक्ति निर्माण का कार्य ही श्रेष्ठ बताया है। संघ ने इस कार्य को करने का प्रण लिया और सन 1925 से संघ इसी कार्य में लगातार लगा हुआ है। कहा कि संघ राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगातार अपना योगदान दे रहा है। इस दौरान शारीरिक शिक्षण प्रमुख ऋषभ, नगर कार्यवाह अंकित त्यागी, जिला संघ चालक रणवीर, नगर संचालक वीरेंद्र पाठक, नीरज, नरेंद्र, अभिषेक, जोगिंदर, अभिषेक, दीक्षित सतीश, राहुल आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे। संवाद