फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुआखेड़ा/ मंडी धनौरा (अमरोहा)। एसकेएम इंटर कॉलेज घंसूरपुर में बुधवार को संकुल स्तरीय वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर 17 बालिका वर्ग में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज धनौरा व बालक वर्ग में राजकीय हाईस्कूल पटटी खादर की टीम ने बाजी मारी।प्रतियोगिता की शुरूआत प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान ने की। अंडर 14 बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबला कंपोजिट विद्यालय मल्हुपुरा व एसकेएम इंटर कॉलेज की टीम के बीच हुआ। मल्हुपुरा की टीम विजेता रही। अंडर 17 बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबला राष्ट्रीय इंटर कॉलेज धनौरा व एसकेएम इंटर कॉलेज की टीम के बीच हुआ।
विज्ञापन

राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की टीम ने एसकेएम कॉलेज की टीम को हराया। अंडर 17 बालक वर्ग में फाइनल मुकाबला राजकीय हाईस्कूल पटटी खादर व एसकेएम इंटर कॉलेज की टीम के बीच खेला गया। राजकीय हाईस्कूल की टीम विजेता रही। अंडर 19 बालक वर्ग में रतन सिंह बाबा टिकैत इंटर कॉलेज खाबड़ी की टीम ने एसकेएम इंटर कॉलेज की टीम को हराया। इस मौके पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए गए।
प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि सरकार की खेलो इंडिया नीति की वजह से ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने शिक्षा के साथ खेलों को भी छात्र जीवन का महत्वपूर्ण अंग बताया। इस अवसर पर विकास गंगवार, नेहा सिंह, सचिन पाल, उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें