फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से हो रही गंगा पुल को जोड़ने वाले रास्ते की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा कटान से ध्वस्त हो चुके बुलंदशहर को जोड़ने वाले रास्ते पर मरम्मत कार्य देर रात तक किया जा रहा है। हालांकि पैदल गुजरने वाले लोगों को राहत मिली हुई है। पैदल वहां से आवागमन शुरू कर दिया है, लेकिन वाहनों का संचालन शुरू नहीं किया गया है। दो दिन में मार्ग को सुचारु करने का अफसर दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहाड़ी जलाशयों से लगातार छोड़े जा रहे गंगा में पानी की वजह से खादर में गंगा लगातार कटान कर रही है। पिछले दिनों अधिकारियों ने गंगा कटान का जायजा लेते हुए गंगा नगर पुल के पास सड़क को बचाने के निर्देश दिए थे। बाढ़ खंड विभाग द्वारा कराई गई बैरिकेडिंग के बावजूद भी गंगा कटान नहीं रुक पाया और शनिवार रात करीब 1:00 बजे गंगा नगर पुल को जोड़ने वाली एप्रोज स्लैब ध्वस्त हो गई थी। करीब 20 मीटर का रास्ता भी कट गया था। इसके बाद जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था और पीडब्ल्यूडी और बाढ़ खंड के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर मरम्मत कार्य तेजी से शुरू करने के निर्देश दिए थे। निर्देश के बाद वहां मरम्मत कार्य तेजी के साथ चल रहा है।
सोमवार देरशाम को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मरम्मत कार्य तेजी से कराते हुए मार्ग को अस्थायी रूप से छोटे वाहनों के लिए चालू कर दिया था लेकिन रात में किसी समय फिर गंगा का कटान तेज होने की वजह से बैरिकेडिंग एवं मिट्टी फिर से कट गई थी। जिसकी वजह से रास्ता फिर से बंद हो गया है था। इसके बाद मार्ग को सुचारु करने के लिए तेजी से मरम्मत कार्य चल रहा है। देररात तक मजदूर कार्य में जुटे हुए हैं। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता विजय कुमार का कहना है कि देर रात तक मजदूरों से कार्य कराया जा रहा है। दो दिन में माग को चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें