फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू के बल पर किशोरी से दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। घर में सो रही किशोरी से पड़ोसी युवक ने चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर परिजन जाग गए। उन्होंने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की। बाद में पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां पर मजदूर का परिवार रहता है। शनिवार की रात उसकी 16 वर्षीय किशोरी घर में सो रही थी। जबकि उसके परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे। आरोप के मुताबिक मोहल्ले का एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया और चाकू के बल पर किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजनों की आंख खुल गई। आरोपी ने भागने की कोशिश की तो परिजनों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। मोहल्ले के लोग भी इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर शहजाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें