फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रास्ते में जा रही किशोरी को खेत में खींचकर दुष्कर्म

Sun, 15 Sep 2024 05:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। थाना क्षेत्र के गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव में किसान का परिवार रहता है। दो दिन पूर्व किसान के घर कीर्तन होना था। किसान की 14 वर्षीय बेटी गांव में कुछ दूरी पर अपने ताऊ के घर कीर्तन का निमंत्रण देने गई थी। किशोरी वहां से वापस लौट रही थी। तभी इसी बीच गांव के ही एक युवक ने किशोरी को हाथ पकड़कर खेत में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी थी। परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी को खिलाफ धारा 64, 351(2),351(3) बीएनएस व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी जयंत को थाना प्रभारी रमेश सहरावत की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें