फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीएम डैशबोर्ड में गिरी रैंक, डीएम ने रोका कई अधिकारियों का वेतन

Fri, 13 Jun 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सीएम डैशबोर्ड के तहत रैंकिंग सुधारने को डीएम गंभीर हैं। लेकिन विभागीय अधिकारी इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। जिसके कारण कई विभागों की रैंक में गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक में डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए कई अधिकारियो के वेतन पर रोक लगा दी। उन्होंने कहा कि जब तक रैंक में सुधार नहीं होगा, तब तक रोक नहीं हटाई जाएगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई समीक्षा बैठक में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने एक-एक कर विभागों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सी, डी व ई रैंक पाने वाले अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि लगातार निर्देश दिए जाने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। यह घोर लापरवाही है। जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में जिले की रैंक में गिरावट नहीं होनी चाहिए। सघन मॉनीटरिंग कर रैंक को सुधारने के लिए काम करें। उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न होने व रैंक बिगड़ने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
इस दौरान उन्होंने स्थापना, औद्योगिक विकास, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक, आबकारी, खाद्य एवं रसद, गेहूं खरीद, मंडी, विद्युत, पंचायती राज, लोक निर्माण, आईजीआरएस, दुग्ध विकास सिंचाई सहित अन्य विभागीय अधिकारियों की रैंक में गिरावट होने पर संबंधित अधिकारियों के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दे दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक रैंक में सुधार नहीं होगा, वेतन से रोक नहीं हटाई जाएगी। बैठक के दौरान संबंधित विभागों के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें