फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रामलीला प्रबंध समिति ने शुरू की रामलीला मंचन की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। 19 सितंबर से शिव बरात से शुरू होने वाली रामलीला के भव्य मंचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आजीवन सदस्यों द्वारा गठित रामलीला प्रबंध समिति की कार्यकारिणी ने बुधवार को रामलीला मंच पर जाकर तैयारियां का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नगर की रामलीला का मंचन मंडल में अलग ही स्थान रखता है। समिति के चुनाव 2024 में होने थे। लेकिन चुनाव नहीं होने के कारण इस साल आजीवन सदस्यों ने खुली बैठक बुलाकर नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया। इसमें जागेश अग्रवाल को अध्यक्ष, पवन गुप्ता को सचिव व अवनीश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया था।
बुधवार को जागेश अग्रवाल अपनी टीम के साथ रामलीला मंच पर पहुंचे। उन्होंने मंच की सफाई व टेंट आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए। कार्यकारिणी सदस्यों ने नगर में दुकान दुकान जाकर रामलीला मंचन के पत्रक वितरित किए। पत्रक में 19 सितंबर से शुरू हो रहे मंचन का पूर्ण विवरण दर्ज है।
विज्ञापन

जागेश अग्रवाल ने रामलीला के भव्य मंचन के लिए लोगों से खुलकर सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि समिति लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। इस अवसर पर जागेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष ओमकार गर्ग, अवनीश कुमार, पवन गुप्ता, ओमप्रकाश सैनी, विजय अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें