अमरोहा। अयोध्या में बुधवार सुबह श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन की की बेला नजदीक आती गई, इधर अमरोहा में राम भक्तों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। मंदिरों में सुंदर कांड का पाठ तो कहीं आरती तो संगठनों ने मंदिर निर्माण के निर्विघ्न पूर्ण होने के लिए हवन-पूजन किया। घंटे-घड़ियाल गूंजने लगे। राम भक्तों में उत्साह का संचार हो रहा था। मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। देर शाम दीप जलाकर लोगों ने एक बार फिर दिवाली मनाई। अमरोहा राममय हो गया। कहा कि आज वर्षों पुरानी इच्छा आज पूर्ण हो गई है। देश के सवा सौ करोड़ लोगों का सपना साकार हो गया है।
हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने नौगांवा सादात क्षेत्र के गजस्थल में प्राचीन शिव मंदिर परिसर में हवन का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों किया गया, जो एक खुुशी की बात है। अमरोहा में देश की सुख शांति और मंदिर निर्माण में कोई बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए मंत्रों का उच्चारण किया गया है। इस दौरान प्रभु राम की आरती वंदना की गई। सभी ने कार्यकर्ताओं ने मिलकर एक साथ भगवान राम से कोविड-19 कोरोना वायरस देश-दुनिया को निजात दिलाने की कामना की। इस दौरान रामनिवास गोला, रामदास प्रजापति, सुनील प्रजापति, संजीव कुमार सैनी, देवेंद्र कुमार सैनी, करतार सिंह सैनी, थम्मन सिंह चौहान, अंकुर चौहान, गजेंद्र सैनी, सतीश कुमार सैनी, रवि कुमार सैनी आदि मौजूद रहे। वहीं श्रीरामायण संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में श्रीबाबा गंगा नाथ मंदिर में भगवान श्रीरामचंद्र की आरती का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के गणमान्य लोग और मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। भगवान रात की आरती के प्रसाद ग्रहण किया गया। कहा कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था का विषय राम मंदिर का आज भूमि पूजन हो गया। बहुत हर्ष का विषय है कि 490 वर्ष बाद भगवान श्रीराम के मंदिर का भूमि पूजन हुआ है। तत्पश्चात रामभक्तों ने सुंदरकांड का पाठ किया। देर शाम 1008 दीप प्रज्वलित कर उनसे भगवान श्रीराम का नाम लिखा। इस दौरान पंडित आशुतोष त्रिवेदी, चैनसुख गोली, प्रतुल कुमार शर्मा, संयोजक संदीप रस्तौगी, अमित रस्तौगी, पंडित आशुतोष त्रिवेदी, प्रदीप भटनागर, सुबोध रस्तौगी आदि मौजूद रहे। वहीं बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने बेगम सराय मंदिर में सुंदरकांड पाठ किया। बाद में भगवान राम की आरती की। लोगों को प्रसाद के रूप में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। जिला अध्यक्ष राजकमल यादव ने कहा कि पांच अगस्त दिन हिंदू सनातन धर्म के लिए बहुत ही गौरव का दिन है। यह दिन इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। इस दौरान लोकेश यादव, राकेश खडगवंशी, जयसिंह ठाकुर, संतोष कुमार, गौरव, प्रभात गोले, मदनगोपाल, डालचंद सैनी, उत्कर्ष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।