फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर निर्माण को बच्चों, युवाओं और बुजुर्ग कर रहे सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। श्रीराम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान के तहत नगर के मोहल्ला सिरसागढ़, कैतवाली, सिटी होम, आशियाना कॉलोनी, गंगानगर कॉलोनी में राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया गया।
विज्ञापन

बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने राम मंदिर के लिए दान दिया। इस कार्य में बच्चे भी पीछे नहीं रहे। बच्चों ने अपनी गुल्लक से पैसे निकाल कर दान दिया। राम मंदिर निर्माण के लिए लोग ने जाति पंथ से ऊपर उठकर दान दे रहे हैं। जिससे समाज में सामाजिक समरसता का भाव पैदा हुआ। इस दौरान राजेश राणा एडवोकेट ने कहा कि यह हमारे और हिंदू समाज के लिए सौभाग्य का विषय हैं कि 450 वर्षों से अधिक समय के संघर्ष और लाखों कार्यकर्ताओ के बलिदान के बाद हमारी आंखों के सामने भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है। जिसको हमारी आने वाली पीढ़ी देखकर हम पर गर्व करेगी। वह कहेंगे कि भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण में हमारे पूर्वजों ने भी दान देकर मंदिर निर्माण में सहयोग किया था। इस दौरान नवीन कुमार त्यागी एडवोकेट, मुकेश चौधरी, दिनेश चौहान, रोहताश विद्यार्थी, अमीपाल सिंह, महेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, रामसिंह सैनी, चंद्रभान सिंह, नरेश सैनी, टीकाराम सैनी, बंटी सैनी, ताराचंद सैनी, राकेश सैनी और विनोद सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें