अमरोहा। रालोद जिलाध्यक्ष ने दो नगर पालिका, एक नगर पंचायत अध्यक्ष के नाम की घोषणा की है। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होते ही अन्य दलों के प्रत्याशी जुगत भिड़ाने में लग गए हैं।
राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष मनवीर सिंह ने निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हाईकमान के अनुसार नगर पंचायत नौगांवा सादात अध्यक्ष के लिए पूर्व चेयरमैन नदीम अब्बास जैदी की पत्नी सुबीना जैदी, बछरायूं से सबाहत हुसैन, हसनपुर से पूर्व चेयरमैन शकील चौधरी की पुत्रवधू सना को प्रत्याशी बनाया है।