फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बस और ट्रेन फुल, आपाधापी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आज भाई-बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार है। दूर दराज जाने वाली बहनों ने बुधवार को ही अपने भाई के घर का रुख कर लिया। जिसके चलते बस और ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रही। भीड़भाड़ के चले बहनों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस में चढ़ने को लेकर धक्कामुक्की जैसे हालात रहे। आज परिवहन निगम की हरके बस में बहनों के लिए सफर फ्री रहेगा।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के चलते बाजारों में राखी और मिठाईयों की दुकनों पर खरीदारों को भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाजारों में खासी भीड़ रही। बहनों ने भाईयों के लिए राखियां और मनपसंद की मिठाई खरीदीं। मिठाई के अलावा घेवर की जमकर खरीदारी हुई। कुछ बहनों ने बुधवार को भाईयों के घर का रुख कर लिया। जिसके चलते बस और ट्रेनों में भीड़ रोजाना के मुकाबले काफी अधिक रही। सुबह से ही बहनों का रोडवेज और रेल स्टेशन पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था जो देर रात तक बना रहा। रोडवेज बस स्टैंड पर बस में बैठने को लेकर धक्कामुक्की जैसे स्थिति रही। एआएम आरके जौहरी ने बताया कि रक्षाबंधन के चलते यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं रात्रि 12 बजे से 15 अगस्त 12 बजे तक 24 घंटे बहनें परिवहन निगम की किसी भी बस में फ्री सफर कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें