फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार का बहनों को तोहफा, चौबीस घंटे फ्री करेंगी सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। योगी सरकार ने एक बार फिर रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त सफर करने का तोहफा दिया है। 15 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन महिलाएं परिवहन निगम की किसी भी बस में मुफ्त सफर कर सकेंगी। विभाग ने इसके लिए अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया है।
विज्ञापन

एआरएम आरके जौहरी ने बताया कि रक्षाबंधन के मद्देनजर 13 से 18 अगस्त तक चलने वाली बसों के चलते अफसरों और कर्मियों के अवकाश निरस्त कर दिए हैं। कहा कि अमरोहा से सहारनपुर, देहरादून, दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अलीगढ़ और शाहजहांपुर के रूटों पर बसें चलेंगी। अमरोहा में 77 बसें है। रक्षाबंधन पर बहनों की सहूलियत के हिसाब से बसों के किलोमीटर और फेरे बढ़ाए जाऐंगे। इसके अलावा लोकल रूटों पर भी बसें लगाई जाऐंगी। सभी माताओं, बहनों और बेटियों को रक्षाबंधन त्योहार पर परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में 24 घंटे नि:शुल्क बस यात्रा कराई जाएगी। जो 14 अगस्त रात 12 बजे से 15 अगस्त रात 12 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें