फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी और स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित जूनियर समर लीग में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया।
विज्ञापन

जबकि दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.4 ओवर में 90 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए शब्बू पाशा ने 19, अलवाब ने 16 व नजरान और आयुष ने 13-13 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के लिए अब्दुल हननान, अल फैज और युग ने 2-2 विकट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरआर ने 17.4 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम के लिए हमजा तुर्क 21 व रचित पाल ने 20 रन बनाए। सीएसके के लिए अम्मार अहमद ने 3 विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच अब्दुल हननान व गेम चेंजर ऑफ द मैच अम्मार अहमद को चुना गया। दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 149 रन बनाए। टीम के लिए हमदान ने 33, सजल ने 27 व अयान हुसैन ने 17 रन बनाए। एमआई के लिए मोहम्मद आजम ने 3 व अजलान ने 2 विकट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई ने 22.4 ओवर में मुकाबला जीत लिया। टीम के लिए कप्तान मोहम्मद आजम ने नवाद 75 गैंदों में 87 व विराज ने 18 रन बनाए।
विज्ञापन

आरसीवी के लिए अक्षत, सजल और हमदान ने एक-एक विकेट झटका। इस तरह मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद आजम और गेम चेंजर हमदान को चुना गया। अंपायर की भूमिका में शमशाद अल्वी व मोहम्मद सायम रहे। स्कोरर अफजल खान रहे। मैच के दोरान रुक्मणी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन सिद्धार्थ मलिक, टूर्नामेंट आयोजक बदरूदद्दीन सिद्दीकी, कोच मोहम्मद हसीन, नजाकत अली, सोनू कुमार, मोहम्मद हसीब, ओमदत्त शर्मा, शिवकुमार रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें