फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आम के बाग में तेंदुए ने किया गाय पर हमला, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र के गांव से सिहाली जागीर में आम के बाग में बंधी गाय पर तेंदुए ने हमला कर दिया। गाय को जख्मी करने के बाद तेंदुआ मौके से भाग गया। जख्मी गाय का उपचार कराया जा रहा है। तेंदुए की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी लताफत ने गांव के पास ही आम के बाग में फसल को खरीदा है। जिससे वह बाग की रखवाली करते हैं। उन्होंने अपनी गाय को भी बाग में ही बांधे रखा गया था। बृहस्पतिवार की रात को भी गाय बाग में ही थी। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए ने गाय पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन और पीठ पर पंजे के खरौंच के निशान हैं। शोर शराबा होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गईं। तेंदुए की तलाश शुरू की गई। लेकिन सफलता नहीं मिली। क्षेत्रीय वन अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि तेंदुए द्वारा गाय पर हमला करने की सूचना मिली थी। विभागीय टीम को भेजकर उसकी जांच कराई गई है। यदि तेंदुआ है तो उसे पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें